DNN सोलन
शहर कांग्रेस के पांच पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा देकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जतिन साहनी को सौंप दिया है। प्रदेश में चल रही आरोपों की राजनीति के बीच सोलन में कांग्रेसियों द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने से आगामी समय में यहां पर राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है ।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाने के बाद यह इस्तीफा दिया जाना चर्चा में आ गया है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष जतिन साहनी ने उन्हें शहर कांग्रेस के पांच पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा सौपने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसे हाईकमान को भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा निवर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की गई टिप्पणियों से आहात होकर शहरी कांग्रेस सोलन के पदाधिकारियों ने अपने पदों से त्यागपत्र सौंपा। अभी हाल ही में हमीरपुर ही में हुई जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहने से आहात पदाधिकारियों से अपने पद से इस्तीफा दिया और कहा की जब ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका था ,अभी तक सबसे अधिक समय तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पर वही रहें है । जिन्होंने दिन रात पार्टी की मजबूती के लिए अध्यक्ष के रूप में 6 साल 2 दिन तक पूरी निष्ठा से कार्य किया और पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत किया। जिस तरह से अध्यक्ष पद से हटने के बाद वीरभद्र समर्थकों ने मिठाइया बांटी वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से अनुरोध किया है की वह इस तरह से पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पर अंकुश लगाए और पार्टी हाई कमान के समक्ष हमारे विरोध को बताएँ ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ सके। शहरी कांग्रेस के उपप्रधान अतुल आनंद , महासचिव विनेश धीर , महासचिव गुरप्रीत सिंह , महासचिव रविंदर बक्शी. सचिव मोहम्द अनवर सचिव अनिल कुमार आदि पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया ।