कार्निवाल में ग्रामीण खेल उत्सव -2022 का शुभारम्भ

Others Solan

DNN  कुल्लू

कुल्लू (Kullu) कार्निवाल में 26 मार्च  से  28  मार्च  तक चलने  ग्रामीण खेल उत्सव -2022 का शुभारम्भ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कुल्लू प्रशान्त सरकैक ने किया । उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण खेल उत्सव मे लोगों के आकर्षण तथा तथा खेलों को बढ़़ा़वा देने के लिए वालीबाल, बास्केटबाल तथा महिलाओं के लिए रस्सा कस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रोंं मे खेलों को बढ़ावा देने एवं  ग्रामीण  प्रतिभाओं को  उभारने  के  लिए युवा सेवाए एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा एक सरहनीय प्रयास किया जा रहा है । उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि वालीबाल प्रतियोगिता मे जिला की 19 टीमे भाग ले रही है और  यह प्रतियोगिता 28 मार्च तक ढालपुर के रथ मैदान मे चलेगी । महिलाओं की रस्साकस्सी प्रतियोगिता  28 मार्च को रथ मैदान मे करवाई जायेगी । इन खेलों का समापन 28 मार्च को होगा  जिसमें शिक्षा भाषा कला एवं संस्कृति मन्त्री गोबिन्द सिंह ठाकुर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे ।

News Archives

Latest News