कारोबार में उन्नती के योग :राशिफल

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 25 अक्टूबर2018
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–शरद ऋतु
सौरमास–कार्तिक
प्रविष्ठा–9 गते
चान्द्रमास कार्तिक
पक्ष — कृष्ण
* गुरुवार
तिथि प्रतिपदा 21:24 तक तक
नक्षत्र — अश्विनी नक्षत्र
योग — सिद्धि योग
करण– बालव
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
सूर्योदय –06:26
चंद्रोदय –5:58 पर
सूर्यास्त —17:48पर
सूर्य राशि -तुला
चंद्र राशि -मेष राशि
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
25अक्टूबर 2018 शुभ मुहूर्त
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
अभिजित मुहूर्त 11:42से 12:27
राहुकाल 13:29 से 2:54 तक

🏵 राशिफल🏵
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
मेष राशि: जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो आपके साथ-साथ कई लोगों का नुकसान होगा। कारोबार में उन्नती के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबुत होगा।
वृषभ राशि: भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।
मिथुन राशि: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि: काम को टालना बंद कर दें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि: बेहतर सफलता के लिए कार्य-योजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि: केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी को भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा।
तुला राशि: अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि: व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।
धनु राशि: आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर राशि: मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।
कुंभ राशि: अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है।
मीन राशि: जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त शिव शक्ति ज्योतिषकेंद्र पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश संपर्क सूत्र–् 9418496281

News Archives

Latest News