काठमांडू से दिल्ली जा रही इंटरनेशल फ्लाइट की इमरजेंसी की लैंडिंग

National/International Others


DNN जौलीग्रांट  (उत्तरांचल)

खराब मौसम के कारण हवाई इतिहास में पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पर इंटरनेशल फ्लाइट की इमरजेंसी की लैंडिंग करवाई गई है।
रविवार शाम पांच से छह बजे के बीच काठमांडू से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एयरबस 320 को खराब मौसम के कारण जौलीग्रांट में इमरलेंसी लैंडिंग करवाई गई। इस फ्लाइट के हवाई यात्री देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइट में ही बैठे रहे। और मौसम के ठीक होने का इंतजार करते रहे। खराब मौसम के कारण दूसरी फ्लाइटों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंडिगो की दो फ्लाइटें एयरबस 320 कोलकोता से दिल्ली और छत्तीसगढ, रायपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइटों को भी तूफान के कारण जौलीग्रांट में लैंड करवाया गया।


स्पाइसजेट का बोइंग 737 जम्मू से दिल्ली जाते हुए तूफान में फंस गया। जिस कारण इस फ्लाइट को भी देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। और ये विमान खराब मौसम के बावजूद जौलीग्रांट में सफलतापूर्वक लैंड हुआ। इसके अलावा स्पाइजेट की दिल्ली से जौलीग्रांट शाम छह बजे उतरने वाली फ्लाइट भी तूफान के कारण एयरपोर्ट के आसमान से वापस बैंरंग लौट गई। मौसम साफ होने के बाद रात नौ बजे के बाद एयरपोर्ट पर खड़ी सभी उड़ानों ने वापसी के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट सुत्रों का कहना है कि देहरादून एयरपोर्ट के लिए पहली बार खराब मौसम के कारण किसी इंटरनेशनल फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। और मौसम साफ होने के बाद सभी फ्लाइटों ने वापसी के लिए उड़ान भरी है।

News Archives

Latest News