कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले

Kangra Others

DNN धर्मशाला

उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला में शनिवार को कोविड-19 के दो नए पॉजिटिव मामले आए हैं, इसमें तहसील इंदौरा की लकवान बासा की एक महिला तथा जुगर हार चक्कियां का एक नागरिक के सेंपल पॉजिटिव पाए गए हैं इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ में शिफ्ट किया गया है। इसी तरह से कोविड अस्पताल धर्मशाला में उपचाराधीन दो पुरूषों एवं एक महिला के सेंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा सात दिन के होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कि सभी नागरिकों को सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करनी चाहिए तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना से ही कोरोना के संक्रमण से बचाव सुनिश्चित किया जा सकता है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलें तथा मास्क का उपयोग जरूर करें।

News Archives

Latest News