कांगड़ा जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने शक्ति चंद को प्रदान की व्हील चेयर

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

05 मार्च। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव ओपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र धर्मशाला से शक्ति चंद सपुत्र स्वर्गीय श्री फितू राम निवासी गांव गगल खास, तहसील धीरा जोकि 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं, को व्हील चेयर प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से सक्षम के सशक्तिकरण मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश शिमला के माध्यम से प्रयास भवन धर्मशाला में दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र चलाया जा रहा है। इस पुर्नवास केन्द्र से दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क सहायता उपकरण प्रदान किये जाते हैं।

Latest News