कांगड़ा जिला में विस चुनावों के लिए चार व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त: डॉ निपुण जिंदल

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

18 अक्तूबर: चुनावों की दृष्टि से व्यय पर्यवेक्षकों ने जिला कांगड़ा में निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्चाचन आयोग की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु व्यय निगरानी टीमों के साथ बैठक कर उचित दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा साधारण निर्वाचन-2022 के दौरान राजनैतिक दलों तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन से सम्बन्धित व्यय की निगरानी हेतू भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला कांगड़ा में चार व्यय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। जिनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 6-नूरपुर, 7-इंदौरा, 8-फतेहपुर व 9-ज्वाली के लिए श्री टी अयाम परूमल, 10-देहरा, 11-जसवां परागपुर व 12-ज्वालामुखी के लिए श्री नितिन कुमार, 13-जयसिंहपुर, 14-सुलह, 19- पालमपुर व 20-बैजनाथ के लिए सुश्री पांडे मोनिका तथा 15-नगरोटा, 16-कांगड़ा, 17-शाहपुर व 18-धमशाला के लिए श्री सुशांत कुमार जिला कांगड़ा में दिनाँक 17 अक्तूबर, 2022 को पहुँच चुके हैं।
डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, राजनैतिक दल या निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी विधानसभा साधारण निर्वाचन-2022 के लिए निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित विषयों के बारे में अपने सुझाव अथवा शिकायत हेतु व्यय पर्यवेक्षकों को उन्हें आवंटित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित मोबाईल या दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि टी अयाम परूमल से 8091404776/01893295063, नीतिन कुमार से 7018422805/01970233498, सुश्री पांडे मोनिका से 7018152113/01894230603 तथा सुशांत कुमार से 7018145511/01892226455  पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि चुनावों के कुश्ल संचालन हेतु जिले में हर प्रकार की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के प्रयासों को सफल बनाने हेतु समाज की सहभागिता अति आवश्यक है तथा निष्पक्ष चुनाव हेतु प्रशासन का सहयोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

देहरा व जसवां परागपुर में मतदाताओं को जागरूक कर युवा मतदाताओं को दिलायी शपथ

धर्मशाला, 18 अक्तूबर: मतदान करना केवल हमारा अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है। देहरा व जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा व राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा में आयोजित कार्यक्रम में आज क्षेत्र के मतदाताओं और विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान जिलाधीश काँगड़ा डॉ निपुण जिंदल द्वारा उपस्थित लोागों व विद्यार्थियों को मतदान हेतु शपथ दिलायी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मशाला के सौजन्य से मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के लिये प्रेरित करने के लिये भाषण, रंगोली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने की। व्यय पर्यवेक्षक नितिन कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त गंधारवा राठौर, एसपी काँगड़ा खुशाल शर्मा सहित महाविद्यालय और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की नाट्य इकाई धर्मशाला के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि अपने मत का उपयोग करके हम सही अर्थों में देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वयं मतदान करेंगे और अन्य लोगों का भीे मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सशक्त लोकतंत्र और अपने देश के लिये मतदान करना है। उन्होंने कहा कि मताधिकार हम सभी का कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि बहुधा हम अपने अधिकारों की बात करते हैं लेकिन कर्तव्यों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त सरकार के लिये मतदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कम मतदान प्रतिशत अच्छे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से 12 नवंबर को घर से निकल कर मतदान करने की अपील की।
विधानसभा क्षेत्र देहरा, जसवां प्रागपुर एवं ज्वालामुखी के व्यय पर्यवेक्षक नितिन कुमार ने इस अवसर पर लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनावों हेतु व्यय निरीक्षण टीमों का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाते हुए चुनावों के समय में अपने आस-पास के क्षेत्र में घट रही किसी भी संदिग्ध गतिविधि

निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया हेतु जांची व्यवस्थाएं

धर्मशाला, 18 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ निपुण जिंदल ने नगरोटा, पालमपुर तथा जयसिंहपुर विस क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित उपमंडलाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशाल शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि नगरोटा तथा जयसिंहपुर में विधानसभा चुनाव हेतु चयनित स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंुद्रों का निरिक्षण किया गया।
उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला कांगड़ा में विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों के उपमंडलाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया बेहतर तरीके से संपन्न हो सके इस हेतु विधानसभा निर्वाचन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सैन्य बल के ठहरने इत्यादि के प्रबंधों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई है। डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और मतदाताओं को जागरुक करने की दृष्टि से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा तथा एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता चंदेल भी उपस्थित रहे।के बारे में चुनाव आयोग की टीमों व अधिकारियों को जरूर बतायें।

 

News Archives

Latest News