कांगड़ा जिला में तीन नए पॉजिटिव मामले, कोविड पॉजिटिव के संपर्क में आए नागरिकों के भी होंगे सेंपल

Kangra Others

DNN धर्मशाला

कांगड़ा जिला में कोविड-19 के तीन नए पॉजिटिव मामले आए हैं, इसमें  कांगड़ा उपमंडल के सुनेहड़ का एक नागरिक निजी वाहन से तथा शाहपुर उपमंडल के भनियारा की एक युवती स्पाईसजेट फ्लाइट के माध्यम से और बैराघाट, धीरा का एक नागरिक दिल्ली से वापिस आए थे तथा होम क्वारंटीन में थे, दो को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ के लिए शिफ्ट कर दिया गया है जबकि एक को धर्मशाला शिफ्ट किया गया है।  यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला में कोरोना पॉजिटिव के अब तक कुल 90 मामले सामने आ चुके हैं तथा इनमें से 57 एक्टिव केस हैं जबकि 32 पॉजिटिव नागरिक स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक की मौत हो चुकी है।
पॉजिटिव नागरिकों के संपर्क में आए लोगों की जा रही है पहचान:
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड-19 पॉजिटिव युवती स्पाईसजेट फ्लाइट से 26 मई को दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर पहुंची थी तथा उस फ्लाइट में आए सभी लोगों की पहचान की जा रही है तथा उनके भी सेंपल लिए जाएंगे इसी तरह से सुनेहड़ निवासी के पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है तथा इस बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी चाहिए। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलें तथा लॉकडाउन का पूरी अनुपालना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगडा जिला में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है तथा मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बाबत दुकानों पर भी नो मास्क नो एंट्री के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटीन किए गए लोगों को घरों में ही रहने निर्देश दिए गए हैं तथा होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान भी किया गया है।

News Archives

Latest News