कांग्रेस जिला अध्यक्ष के वार्ड में हारी कांग्रेस

Others Politics Solan

DNN सोलन

सोलन नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 के उप चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाबी हुई। इस वार्ड में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की करारी हार हुई। अहम बात यह है कि यह वार्ड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव कुमार का अपना वार्ड है।
जानकारी के अनुसार यहां पर कुल 1014 मतों में से 611 स्वाति को पड़ जबकि किरण को 394 मत पड़े। 9 मत नोटा को डाले गए। कोई भी मत अस्वीकृत नहीं हुआ। गौर रहे की इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे डा. राजेश कश्यप व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार की प्रतिष्ठ दाव पर लगी थी। कांग्रेस संगठन ने यहां पर चुनाव जीतने के लिए जबरदस्त कार्य किया, लेकिन भाजपा नेता राजेश कश्यप की रणनीति ने कांग्रेस के सभी प्रयासों का धराशाही कर दिया।

News Archives

Latest News