कांग्रेसी नेताहीन एवं दृष्टिहीन राजनीतिक दल बनकर रह गया है: संजय टंडन

Politics Solan

DNN सोलन

25 मार्च। सोलन भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन से सोलन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने सोलन नगर निगम बनाने का सिर्फ वायदा किया था पर वर्तमान जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार ने नगर निगम बनाकर दिखई।
उन्होंने कहा की कांग्रेस का काम केवल भ्रांतियां फैलाने का है और आज भी कांग्रेस केवल शहर और गांव की जनता को सोलन नगर निगम के विषय मे गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प लेती है कि नगर निगम सोलन के कार्य क्षेत्र में सामान्य विकास किया जाएगा हर घर नल जल पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सोलन नगर निगम को लेकर रविवार को अपना दृष्टि पत्र भी जारी करेगी, दृष्टि पत्र में जो भी बिंदु लिखे जाएंगे उनको संकल्प पत्र के रूप में मान्यता दी जाएगी।
कांग्रेस श्वेत पत्र की बातें करती है पर श्वेत पत्र केवल उस राजनीतिक दल को चाहिए होता है जिसका धरातल पर जनता के बीच विश्वास खत्म हो जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 440 वाल्ट की सरकार चल रही है और अब नगर निगम सोलन में भी 440 वाल्ट की सरकार बनानी है जिससे विकास की गति बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कांग्रेसी नेताहीन एवं दृष्टिहीन राजनीतिक दल बनकर रह गया है, जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ जाता है, पर जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का इन चुनावों में कोई भी असर नहीं रहेगा और देश को आम आदमी पार्टी के मॉडल के बारे में भी स्पष्टता नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि चुनावों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता होगी तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी जिसको लेकर भाजपा की समितियों का गठन हो चुका है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है इसका स्पष्ट उदाहरण देश से 370 35a का हटना, राम मंदिर निर्माण होना है, इसलिए इन चुनावों में जो भी वायदे किए जाएंगे उनको भी पूरा किया जाएगा।

News Archives

Latest News