कांग्रेसियों ने की विनोद सुलतानपुरी को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग

Politics Solan

DNN सोलन

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुलतानपुरी को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है। विनोद सुलतानपुरी द्वारा कसौली ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा की नियुक्ति पर मीडिया में व्यक्त की गई नाराजगी के बाद कसौली कांग्रेस में एक बार फिर सियासत गर्म हो गई है। विनोद सुलतानपुरी विरोधी खेमा इस मुद्दे को भुनने में जुट गया है। इसी कड़ी में कांग्रेसियों ने सोलन में एक पत्रकार वार्ता करके कहा कि वे इस संबंध में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर विनोद सुलतानपुरी को पार्टी से बाहर करने की मांग कर रहे है। ताकि दोबारा पार्टी के मुद्दों को लेकर कोई भी व्यक्ति मीडिया में न जाए। कांग्रेस प्रवक्ता रमेश ठाकुर ने सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि विनोद सुलतानपुरी द्वारा इस्तीफा देने की जो बात सामने आई है, उसके पीछे 2 प्रकार की साजिश हो सकती है। पहली साजिश कांग्रेस के ही कुछ नेताओं द्वारा पार्टी को कमजोर करने की हो सकती है और सुलतानपुरी उन नेताओं के हाथों में खेल रहे हो। उन्होंने कहा कि ऐसे कौन लोग है, जो पार्टी को कमजोर करने में जुटे हुए है, इसकी जानकारी कांग्रेस हाईकमान को भी है। दूसरी संभावना उन्होंने यह जताई की विरोधी पार्टी भाजपा की भी इस मामले में मिली भक्त हो सकती है। कुछ दिनों पहले चर्चा रही है कि विनोद सुलतानपुरी पच्छाद से भाजपा के प्रत्याशी उप चुनावों में हो सकते है। इसके लिए उनके रिश्तेदार दिल्ली भाजपा में जाकर टिकट को लेकर उनकी पैरवी भी करके आए है। उन्होंने कहा कि भाजपा में इस संबंध में बड़े स्तर पर चर्चा भी हुई है।

News Archives

Latest News