DNN कसौली (सोलन) आदित्य सोफत
03 जनवरी। पर्यटन क्षेत्र कसौली में आने वाले पर्यटकों को आगामी दिनों में पार्किंग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए छावनी बोर्ड द्वारा अत्याधुनिकसुविधाओं से लैस मल्टीस्टोरी पार्किंग की सुविधा देने जा रही है। यही नहीं इस पार्किंग के साथ ही बस स्टैंड व अग्निशमन विभाग के लिए भी स्थान रखा गया है। इस पार्किंग में एक साथ लगभग 300 से 400 गाड़ियों के खड़े होने की सुविधा है, जबकि
लगभग 15 बसें व फायर टेंडर भी खड़े हो सकते है। इस मल्टी पार्किंग का कार्य इन दिनों अंतिम चरणों में चला हुआ है और इसका निरीक्षण करने के लिए भी रक्षा मंत्रालय पश्चिमी कमान के प्रिंसिपल डारेक्टर कमलजीत चौहान भी मौके पर आए है। इस निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल डारेक्टर द्वारा हर एक प्रकार की सुविधाओं का जायजा लिया है और कुछ निर्देश भी जारी किए है, जबकि छावनी बोर्ड कसौली के जेई सतीश कुमार पीरामीड बिल्डर पंचकुला से समर्थ अग्रवाल, हेमराज मौके पर मौजूद रहे।
बता दें कि पर्यटन क्षेत्र कसौली में पर्यटकों व स्थानीय लोगों को पार्किंग की खासी समस्या आती थी। आमतौर पर देखा जाता था कि यहां पर सड़कों पर बेतरतीब वाहन वाहन खड़े रहते थे। इस कारण राहगीरों को खासी समस्या झेलनी पड़ती थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए छावनी परिषद द्वारा प्रोपोजल केंद्रीय रक्षा मंत्रालय को भेजा गया था और तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमन ने इसकी मंजूरी दी और इसके लिए बजट भी तुरंत जारी किया गया। इस कॉम्प्लेक्स को बनाने के लिए ऑनलाइन टेंडर लगवाए गए और यह कार्य पीरामीड बिल्डर को मिला। अब यह कार्य अंतिम फेज पर चला हुआ है।
आसपास की जगहों को सही करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल डारेक्टर ने निर्देश दिए की कॉम्प्लेक्स के आसपास भी पूरी तरह से साफ़ सफाई की जाए। साथ ही पुस्तकालय पर भी अच्छा बोर्ड लगाया जाए, ताकि लोगों को कसौली में हर एक चीज का आसानी से पता लग सके।
लगभग 19 करोड़ में बनकर तैयार होगी मल्टी स्टोरी पार्किंग
कसौली में मल्टी स्टोरी पार्किंग लगभग 19 करोड़ ने बनकर तैयार होगी। तीन मंजिला यह मल्टी स्टोरी पार्किंग में एटीएम व अन्य कई प्रकार की सुविधा दी जाएगी।
क्या कहना है रक्षा मंत्रालय पश्चिमी कमान के प्रिंसिपल डारेक्टर कमलजीत चौहान का
रक्षा मंत्रालय पश्चिमी कमान के प्रिंसिपल डारेक्टर कमलजीत चौहान का कहना है कि इस मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स का काम अंतिम चरणों में है। इस माह के अंत में यह सुविधा लोगों को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इसका निरिक्षण किया गया है और कुछ निर्देश भी दिए गए है। उनका कहना है कि कसौली पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां पर कोशिश की जा रही है की लोगों को पार्किंग व अन्य सुविधाओं से न जूझना पड़े।















