DNN सोलन
कसौली पुलिस ने एक मकान से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक मकान से अलग-अलग ब्रांड की करीब 200 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने भीम सिंह के घर पर छापा मारा और बिना परमीट व लाइसेंस की शराब बरामद की। पुलिस ने मकान से 88 बोतलें बीयर, 54 बोतलें देशी शराब तथा अग्रेंजी शराब की 39 बोतलें बोतलें बरामद की। एएसपी सोलन शिवकुमार ने मामले की पुष्टि की है।















