DNN सोलन/कसौली ब्यूरो (आदित्य सोफत)
10 दिसंबर। जिला सोलन के कसौली में एसडीएम कार्यालय खोलने को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना के अनुसार उपमंडलाधिकारी कसौली कार्यालय के तहत तहसील कसौली व उप-तहसील कृष्णगढ़ के 12-12 पटवार सर्कल शमिल किए गए है। इससे पहले यह क्षेत्र उपमंडलाधिकारी कार्यालय सोलन के तहत पड़ते थे। इसको देखते हुए कसौली में भी एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग उठने लगी थी। साथ ही कुछ समय पहले कैबिनेट में कसौली में उपमंडलाधिकारी कार्यालय खोलने के लिए मुहर लगाई थी, जिसके बाद अब कसौली में एसडीएम कार्यालय खोलने के लिए अधिसूचना जारी हो गई है और कसौली के तहत 24 पटवार सर्कल को शामिल किया गए है। सोलन के तहत अब 20 पटवार सर्कल ही रह गए है।
जानिए कौन सा क्षेत्र हुआ कसौली में शामिल —-
















