कसौली के सनावर में गुरुवार रात लगी आग, हजारों का नुकसान

Kasauli Others Solan
DNN कसौली (सोलन)
01 जनवरी।  धर्मपुर-कसौली सड़क पर सनावर के समीप 31 दिसंबर की रात होटल की दूसरी मंजिल में आग लग गई। आग लगने से होटल में रखे गए सामान को काफी नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग सोलन व परवाणू की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सनावर स्थित एक निजी रिजॉर्ट व होटल की दूसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग करीब 11 बजकर 45 मिनट के पास लगी। इस के बाद आग लगने की सुचना अग्निशमन विभाग परवाणू को दी।अग्निशमन विभाग परवाणू की टीम मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया है। इस घटना में होटल में रखे गए गए रजाइयां, गद्दे, कम्बल सहित 60 हज़ार का नुकसान हुआ है। उधर, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
फायर आफिसर सोलन राजा राम बेक्टा ने इसी पुष्टि की है उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा लगभग 50 लाख रुपए की सम्पत्ति को इस दौरान बचाया गया है और इस घटना में 60 हजार का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि होटल मालिक बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के कार्य कर रहा था और आग के बचाव यंत्र भी नहीं रखे गए थे।

News Archives

Latest News