कसौली के नामी होटल से महिला के गहने चोरी

Kasauli Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
02 दिसम्बर। पर्यटन नगरी कसौली के एक होटल में 1 महिला के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है । इस संबंध में महिला ने कसौली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और इस चोरी का शक होटल स्टाफ पर ही जताया है। वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।


पुलिस के अनुसार हरियाणा की एक महिला कसौली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। इस दौरान उसने एक होटल में कमरा लिया और वहां ठहरी। यह महिला जब शादी में गई हुई थी तो इस के गहने चोरी हो गए जिनकी कीमत महिला ने करीब 3 लाख बताई है। महिला का का आरोप है कि यह काम होटल स्टाफ का हो सकता है क्योंकि होटल स्टाफ के अलावा कमरे में है कोई और नहीं जा सकता है। महिला सरला निवासी हरियाणा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह पति के साथ 19 व 20 नवंबर को शादी समारोह में भाग लेने के लिए कसौली आई थी। इस अवधि के दौरान वह कसौली के नामी होटल में रुकी थी। इस दौरान होटल से  ज्वैलरी जिसमे एक सोने की नेकलेस, एक जोड़ी झुमके और 2 अंगूठियां है जोकि होटल के कमरे से चोरी हो गए है। शिकायतकर्ता ने लिखा है कि इस अवधि में होटल कर्मचारियों को छोड़कर हमारे अलावा कोई भी हमारे होटल के कमरे में नहीं आया था। उन्होंने कहा है कि इन चोरी हुए आभूषणों की कीमत 03 लाख रुपए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि होटल से महिला के आभूषन चोरी होने को लेकर शिकायत आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News