डीएनएन कसौली
एंटी ब्राइब एवं सोशल वेलफेयर संस्था की बैठक धर्मपुर के एक निजी होटल मे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डी आर शर्मा ने की। इस बैठक मे कसौली के साथ लगते क्षेत्रों मे लोक निर्माण विभाग द्वारा टारिंग व मैटलिंग इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री के खिलाफ संज्ञान लेने के बारे मे चर्चा की गई। कसौली क्षेत्र मे पानी की किल्लत, स्वास्थ्य केंद्रों मे स्टाफ की कमी, दवाइयों की कमी के कारण स्वास्थ्य केंद्र मे आने वाले लोगों को जो परेशानी झेलनी पड़ है, प्रदेश मे निजी स्कूलो, कॉलेजो के मालिकों द्वारा अभिभावकों से वसूली जा रही अत्यधिक फीस व अन्य फंडों से आम आदमी को आ रही परेशानी, स्वच्छ हिमाचल अभियान, कसौली कैंट एरिया मे हो रहे अवैध निर्माण, बाहरी ऱाज्यो से आ रहे व्यक्तियों को सरकार द्वारा धारा 118 के तहत प्रदान की जा रही अत्यधिक नुकसान पहुंच रहा है जिस कारण अत्यधिक अवैध खनन निर्माणों के कारण वनों,भूमि,पर्यावरण, को पहुंच रहे अत्यधिक नुक्सान के बारे मे भी चर्चा की गई। इस अवसर पर राजीव कौंडल, देवेंद्र कुमार, वंदना ,चेतन, भावना ,शर्मा, नन्द लाल, लाल चन्द,पवन ठाकुर,प्रेम टँगनिया व अन्य मौजूद रहे।
















