DNN सोलन
जिला में वीरवार को 18 से 44 वर्ष के लोगों को Covid 19 वैक्सीन लगाई जाएगी । जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसको लेकर सोलन जिलों में 21 स्थानों पर सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एचएससी शालाघाट, पीएचसी बातल, पीएचसी डुमैहर व बसंतपुर में सेंटर तैयार किए गए हैं । इसी प्रकार से चंडी में बरोटीवाला स्कूल, कुठाड पीएचसी, पट्टा महलोग पीएचसी, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, ईएसआई परमाणु,सुबाथू पीएचसी, सलोगडा एचएससी, नौणी पीएचसी, नालागढ़ सीएचसी, बद्दी सिविल अस्पताल, दत्तोवाल एचएससी, पंजैहरा एचएससी, गुल्लरवाला एचएससी, डेला एचएससी, भयुंखरी एचएससी, क्वारग स्कूल व कुफटू स्कूल को मैं वैक्सीनेशन सेंटर तैयार किए गए हैं।
















