कल से शुरू होगा खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

Himachal News Others Solan
DNN सोलन
10 अक्तूबर। माटी को नमन तथा वीरों के वंदन के लिए मेरी माटी मेरा देश का खंड स्तरीय प्रोग्राम का आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। यह कार्यक्रम  देशभर में अमर बलिदानियों की याद में किए जाएंगे। देशभर में अमृत कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। नेहरू युवा केंद्र से श्री अनुराग ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा यह कार्यक्रम 11, 12, 13, 16 तथा  17 अक्टूबर को क्रमश: धर्मपुर, कुनिहार, नालागढ़, कंडाघाट तथा सोलन खंड में आयोजित होंगे। जिसके अंतर्गत सभी पंचायतों से एकत्रित की गई मिट्टी को खंड स्तर पर मिला के राष्ट्रीय स्तर पर लेजाया जायेगा जहां कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

News Archives

Latest News