DNN कंडाघाट
09 अक्तूबर। कोरोनाकाल के बीच आम दिनों में होने वाली गतिविधियों को स्कूलों द्वारा सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। इसका एक उदाहरण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला कल्होग है। यहां पर आम दिनों में चलाई जाने वाली गतितिविधियां ऑनलइन माध्यम से चलाई जा रही है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी कर सके। स्कूल द्वारा हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करवाए गए है।
कार्यक्रम के तहत मेरी आवाज थीम पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता करवाई गई है। इसमें 15 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इनमे जमा दो में मीनाक्षी ठाकुर, करन, आरती, हीना, कमल पराशर, नंदिनी ठाकुर, जमा एक में रीना, शैलजा, रीता, दसवीं में प्रीति, अक्षित, साक्षी, लवनतीका, नौवीं में सलोनी और गीता ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में गाइड टीचर प्रवक्ता अंग्रेजी गोपाल शर्मा व भाषा अध्यापिका सुदर्शन शर्मा ने इस कार्यक्रम को ऑनलाइन करवाया। इसमें जमा दो कक्षा की मीनाक्षी प्रथम व दूसरे स्थान पर करण व आरती द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर दसवीं कक्षा की लवनतिका रही। मेरी आवाज़ थीम पर रीवा ने ऑनलाइन भाषण दिय और प्रथम रही।
इस मौके पर प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने गाइड टीचर व सभी बच्चों को बधाई दी और सभी बच्चों को प्रत्येक एक्टिविट में भाग लेने को कहा। इस मौके पर गूगल मीट द्वारा बच्चों को बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शोषण से बचाना और उन्हें सही व गलत के बारें में अवगत करवाना था।















