कलाकारों ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का किया आहवान

Himachal News Others Solan
DNN सोलन 
23 मई सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से हिम सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रडयाली और वारियां में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कलाकारों ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, आयुष्मान भारत योजना, हिमकेयर योजना, गुडिया हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन, अंतर्जातीय विवाह योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने को ग्रामीणों का आहवान किया।
उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं आरम्भ की है। उन्होंने बताया कि एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत बालिका-शिशु के जन्म पर वन विभाग द्वारा उसके माता-पिता को चयनित वानिकी प्रजाति के पांच पौधे एवं एक किट भेंट की जाती हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत रडयाली के प्रधान छोटू राम, उप प्रधान कुलजीत सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान तिजेन्दर कौर, उप प्रधान रविन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य रडयाली सुखचैन कौर, चरणो देवी, मनीष कुमार, रणवीर सिंह, परमजीत कौर, तारो देवी, सतार, मुकेश कुमार, सरोजबाला, कमलेश कुमारी, स्नेहलता, गीरीराज, मनीष कुमार, वार्ड सदस्य वारियां सुमन शर्मा, मानसी देवी, पुष्पा देवी, प्रीतम चंद, धर्मचंद, मथुरा देवी, तरसेम लाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News