कर्फ्यू में दौड़ा रहे थे गाड़ी FACEBOOK पर कर दिया LIVE, हो गए गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

कर्फ्यू के दौरान शहर की सड़कों पर गाड़ी दौड़ाना और यह दृश्य फेसबुक पर लाइव करने के चक्कर में दो युवक हवालात पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि सोलन के दो युवक कर्फ्यू के दौरान अपनी गाड़ी लेकर सड़क पर घूम रहे थे। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले को फेसबुक पर लाइक भी किया। फेसबुक पर लाइव होने से इसकी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू की और नाकाबंदी करके उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने बताया कि कफ्र्यू के दौरान युवक गाड़ी में जोर जोर से गाने लगाकर फेसबुक पर लाइव कर रहे थे। लाइव करते समय वे बोल रहे थे कि हम कफ्र्यू के दौरान घूम रहे है और उन्हें लाइव देखने वाले लोगों से लोकेशन बताने को कह रहे थे। इसी दौरान पुलिस को भी इस फेसबुक लाइव की जानकारी मिली और पुलिस ने लड़कों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें बाई पास रोड पर पकड़ लिया। युवकों की पहचान सोहेल हुसैन निवासी राजगढ़ रोड़ व दूसरे की पहचान चेतन गर्ग निवासी अर्की के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि युवक सोलन शहर के होने के कारण उन्हें ऐसे रास्तों की जानकारी थी। जहां पर पुलिस नाके नहीं लगे थे और इसी का फायदा उठाकर यह शहर में गाड़ी लेकर काफी देर तक घूमते रहे।

News Archives

Latest News