DNN सोलन
कर्फ्यू के दौरान बिना किसी वजह के इधर-उधर घूमने पर सोलन पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक पुलिस ने एक युवक को कार में घूमता हुआ पाया। जबकि कोरोना वायरस को देखते हुए जारी आदेशों के तहत कर्फ्यू के दौरान बिना वजह इधर-उधर आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है। पुलिस ने गौरव नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने निखिल शर्मा व मुकेश ठाकुर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि यह दोनों युवक भी एक गाड़ी में बसाल रोड पर कालाघाट में कर्फ्यू के दौरान घूम रहे थे। जब इन युवकों से घूमने की वजह पूछी गई तो वह कोई ठोस वजह इस विषय में नहीं बता सके। जबकि कर्फ्यू के दौरान घूमना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।















