कर्फ्यू के दौरान कुत्ता घूमा रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Crime Solan
DNN सोलन
पुलिस ने राजगढ़ रोड पर कर्फ्यू के दौरान कुत्ता घूमा रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस युवक को पुलिस ने पहले भी कई बार कर्फ्यू में कुत्ता न घूमाने को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन बावजूद इसके जब वह नहीं माना तो पुलिस ने कानून कार्रवाई की। एएसपी शव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस लोगों से बार बार आग्रह कर रही है कि वे बिना वजह सड़क पर न घूमें, लेकिन बावजूद इसके लोग नहीं मान रहे है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर के ठोडो ग्राउंड के नजदीक रजत नाम के युवक के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गश्त पर पुलिस ने पाया कि राजगढ़ रोड पर एक युवक कुत्ता घूमा रहा है। इसे पुलिस ने पहले भी इस संबंध में चेतावनी दी थी, लेकिन बावजूद इसके युवक पुलिस की बात नहीं मान रहा था। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ बिना किसी परमिट के कर्फ्यू में कुत्ता घूमाने पर मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News