करोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया गया

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

14 अप्रैल। करोना महामारी से बचाव के लिए कोविड़ 19 टीकाकरण उत्सव के अंतर्गत आज डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के परिसर में टीकाकरण अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसके तहत विश्वविद्यालय के 45 वर्ष की उम्र से अधिक आयु वर्ग के कर्मचारियों को करोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया गया।

विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्वास्थ्य स्टाफ की देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे के बीच इस अभियान को चलाया जाएगा। कर्मचारियों के बीच टीका लगाने के लिए काफी उत्साह देखा गया। टीकाकरण अभियान की शुरुआत कुलपति डॉ परविंदर कौशल द्वारा रिबन काट कर की गई। डॉ कौशल सहित 80 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इस अवसर पर डॉ कौशल ने स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद किया और सभी पात्र लोगों से टीका लगाने की अपील की। डॉ कौशल ने विश्वविद्यालय के सभी छात्रों और कर्मचारियों से अनुरोध किया की वह सरकार द्वारा कोविड़ 19 संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने बताया के आने वाले दिनों में भी इस तरह का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

News Archives

Latest News