DNN मंडी (हेमलता)
करुणामूलक संघ लंबे समय से करुणामूलक नौकरी बहाली हेतु संघर्ष कर रहा है पर सरकार द्वारा करुणामूलक आश्रित परिवारों के प्रति कोई निर्णय नही लिया गया है।मामले को लेकर आज मंडी मे करुणामूलक संघ के प्रदेशअध्यक्ष अजय कुमार की अगुवाई मे करुणामूलक परिवारों के साथ बैठक हुई । बैठक के दौरान अजय कुमार ने बताया कि 4500 परिवार कोरोनाकाल मे रोजी रोटी को तरस रहे है पर सरकार द्वारा ऐसे परिवारों की कोई सुध नहीं ली गई। जिससे आश्रित परिवार दर दर भटकने को मजबूर हो गए हैं और उनके 15-20 वर्षों से विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों मे केस पेंडिंग चल रहे हैं। अजय कुमार ने अफसोस जताते कहा कि करुणामूलक आश्रित परिवारों के प्रति वोट बैंक की राजनीति की जाती है फिर चुनावो के बाद दरकिनार कर दिया जाता है। करुणामूलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने सरकार को चेतावनी देते कहा कि हिमाचल प्रदेश के तमाम करुणामूलक परिवारों सहित शिमला मे क्रमिक अनशन करेंगे और यह अनशन जब तक चलेगा जब तक करुणामूलक परिवारो की मांगे पूरी न हो जाती।















