करला व दोगरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

17 नवम्बर। उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, सुन्दरनगर सुकर्मा शर्मा ने बताया कि उपमंडलीय चिकित्सालय सुन्दरनगर की 13 सदस्यों की टीम द्वारा उपमंडल सुन्दरनगर के दूरदराज क्षेत्र करला व दोगरी में आज निःशुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
उन्होंने बताया कि शिविर में 310 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई । शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वक रोग आदि बिमारियों की जांच वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की गयी ।इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, कोविड से बचाव व आयुर्वेद के प्रति लोगों के रूझान व योग को दिनचर्या में सम्मिलित करने आहवान किया ।

Latest News