करंट लगने के कारण एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Crime Kasauli Solan

DNN कसौली

जिला के कसौली क्षेत्र में करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान सोमनाथ के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि यह व्यक्ति किराए के कमरे में इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर का काम करता था और वहीं पर रहता था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई जबकि बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। छानबीन चल रही है।

News Archives

Latest News