कभी बेटा, तो कभी मम्मी बनती है अध्यक्ष, परिवारवाद के कारण घुटन में कांग्रेसी नेता छोड़ रहे पार्टी : सुरेश कश्यप

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

05 सितम्बर । जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तीखी होती जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। नाहन में अपने निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप कांग्रेस पर हमलावर नज़र आए। एक के बाद एक विपक्ष पर तीखे जुबानी बाण छोड़ते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी आज अपने अस्तित्व की जंग लड़ रही है, उससे वह दिन दूर नहीं जब यह पार्टी न केवल देश बल्कि देश के नक्शे से भी गायब हो जाएगी। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाना चाहिए। आज देश व प्रदेश में कांग्रेस डूबता जहाज है, जिसमें से कांग्रेसी नेता कूद कूद कर अपना वजूद बचाने के लिए मजबूर है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज देश में अपना अस्तित्व खो चुकी है और आज उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस ने भारत जोड़ों यात्रा का आयोजन किया है, उससे बेहतर होता कि कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा की बजाए कांग्रेस जोड़ों अभियान को चलाना चाहिए था। सुरेश कश्यप ने कहा कि गुलाम नबी आजाद जो कभी कांग्रेस के सीनियर लीडर रहे और करीब अपने 50 साल इस पार्टी को दिए, उन्होंने भी कांग्रेस को छोड़ दिया। यहीं नहीं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी प्रदेश चुनाव प्रबंधन की स्क्रीनिंग कमेटी से अपना इस्तीफा दे दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज परिवारवाद से कांग्रेस के नेता घुटन महसूस कर रहे है। एक ही परिवार कांग्रेस के ऊपर हावी है। यही वजह है कि करीब 20 सालों से कांग्रेस पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाई। उन्होंने कहा कि कभी बेटा तो कई बेटे की मम्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद से दुखी होकर दशकों से कांग्रेस पार्टी की सेवा करने वाले नेता आज कांग्रेस छोड़ने को मजबूर है । उन्होंने कहा कि केंद्र ही नहीं प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से त्रस्त हैं, जिसका नतीजा है कि कांग्रेस पार्टी आज कई गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह से छीन भिन्न होकर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं, उससे यह लगता है कि अब वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी देश, प्रदेश सहित नक्शे से भी गायब हो जाएगी।
बाइट : सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
इस दौरान सुरेश कश्यप ने यह भी दावा किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास की बदौलत भारतीय जनता पार्टी मिशन रिपीट करने जा रही है।
[4:28 pm, 05/09/2022] 26-06-2021💔 10-11 -2021: Ok

News Archives

Latest News