कबाड़ी ने खोल दी दुकान पुलिस ने किया मामला दर्ज

Crime Solan

DNN सोलन
जौणाजी रोड पर पुलिस ने एक कबाडी व अन्य व्यक्ति के खिलाफ कफ्र्यू व लाक डाउन के दौरान दुकान खोलने पर मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जौणाजी रोड स्थित एक कबाड़ी ने अपनी दुकान खोली हुई है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि दुकान का शटर खोलकर 2 व्यक्ति दुकान के बाहर बैठकर कबाड़ बोरियों में भर रहे है। पूछताछ करने पर दुकान मालिक ने अपना नाम सतीश कुमार व दूसरे ने अपनी पहचान अशोक कुमार बताई। पुलिस ने जब कबाड़ की दुकान के मालिक सतीश कुमार से कफ्र्यू /लाक डाउन के दौरान अपनी कबाड़ की दुकान खोलने का कारण पूछा, तो वह कोई उचित कारण नहीं बता सका। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News