कण्डाघाट पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद की मतगणना स्थान में परिवर्तन

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

6 जनवरी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद की मतगणना के लिए अधिसूचित स्थान में परिवर्तन किया है।

अधिसूचना के अनुसार कण्डाघाट विकास खण्ड के पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद की मतगणना राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में की जाएगी।यह अधिसूचना कोविड-19 के लिए दिशा-निर्देशों के अनुरूप जारी की गई है।

News Archives

Latest News