कण्डाघाट उपमण्डल के कुछ क्षेत्रों में 23 जनवरी को विद्युत आपूर्ति नहीं होगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

22 जनवरी। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी, 2024 को कण्डाघाट के 33/11 के.वी उपकेन्द्र में किए जाने वाले आवश्यक रखरखाव को अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत स्थगित कर दिया गया है। इस कारण 23 जनवरी, 2024 को कण्डाघाट उपमण्डल के कुछ क्षेत्रों में अब विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी। यह जानकारी आज यहां कण्डाघाट विद्युत उपमण्डल के सहायक अभियंता चन्दन कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि भविष्य में बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में पूर्व में सूचित किया जाएगा।

News Archives