कंसर्ट के दौरान मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर हमला

Himachal News

DNN बेंगलुरु

30 जनवरी : कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की बड़ी चूक दिखाई दी। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर गायक कैलाश खेर पर हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, कंसर्ट के दौरान सिंगर पर बोतल फेंकी गई। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और खेर पर बोतल फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी गायक के स्वास्थ्य के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में हंपी उत्सव के दौरान मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर पानी की बोतल फेंकी गई। कैलाश खेर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, उसी दौरान कथित तौर पर दो नौजवानों ने उनसे कन्नड़ गाना गाने की मांग की और उनपर बोतल फेंकी। मामला रविवार शाम का है। ऑडियंस गैलरी से सिंगर पर बोतल फेंकने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को कस्टडी में ले लिया

News Archives