कंडाघाट में युवक ने की अपनी बहन की हत्या माता पर भी जानलेवा हमला

Crime Solan

 

DNN कंडाघाट

सोलन जिला के कंडाघाट में एक युवक द्वारा अपनी बहन की हत्या करने का मामला सामने आया है। जबकि उसने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया जिसके कारण उसकी मां को आईजीएमसी शिमला में दाखिल करवाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कंडाघाट क्षेत्र के तहत बीती रात नेपाली मूल के एक युवक ने अपनी बहन व माता पर जानलेवा हमला किया। चीख-पुकार की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस में दी व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो घर पर हमला करने वाले युवक की बहन व माता खून से लथपथ पड़ी थी। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से शोघी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News