DNN कंडाघाट (लवली)
सोलन के कंडाघाट में एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने के कारण कार पूरी तरह से राख हो गई बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान कार की पेट्रोल की टंकी में आग लगने के कारण जबरदस्त ब्लास्ट भी हुआ। घटना के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी के अनुसार
कंडाघाट में मंगलवार को एक कार के इंजन में ब्लास्ट होने के बाद इस मे आग सुलग गई। देखते ही देखते कार आग की चपेट में आ गई। कार चालक ने कार से छलांग मार कर अपनी जान बचाई । इस घटना में कार चालक दलजीत के बाल जल गए । यदि समय रहते कार चालक कार से बाहर ना निकलता तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता था। तो वो भी आग की चपेट में आ सकता था। सूचना मिलने के बाद एस डी एम कंडाघाट संजीव धीमान मौके पर पहुचे व मौके का जायजा लिया।















