DNN कंडाघाट
9 अप्रैल। कंडाघाट की ग्राम पंचायत सकोड़ी में एक बाइक सड़क से लगभग 80 फुट गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस ने चालक की पहचान अवनीश चौहान के रूप में की है । इस घटना का पता शुक्रवार सुबह गांव के लोगों को तब पता चला जब गांव के लोग सुबह अपने खेत मे काम करने के लिए गए। लोगों ने देखा कि खेत में एक बाइक गिरा पड़ा है और कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक व्यक्ति गिरा पड़ा है । लोगों ने इस कि सूचना कंडाघाट पुलिस को दी । सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची और मामले की जांच शुरू की। यह घटना तब हुई जब अवनीश रात्रि के समय चायल की तरफ से साधुपुल की ओर जा रहा था । जैसे ही बाइक चालक शीलडू के पास पहुचा वैसे ही बाइक सड़क से नीचे लुढक़ गई । शुक्रवार को मौके पर पहुची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव सोलन अस्पताल भेज दिया गया है।इस कि पुष्टि एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने की उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस सबंध में मामला दर्ज कर आगामी कारवाही शुरू कर दी गई है।















