कंडाघाट में चोरों ने उड़ाए नकदी, जेवर

Crime Solan

DNN कंडाघाट
कंडाघाट थाना क्षेत्र के तहत सतरोल पंचायत में एक व्यक्ति के घर में चोरों ने जेवर व नकदी की चोरी कर डाली। इस संबंध में घर के मालिक सुरेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर से चोर अलमारी में रखे सोने की एक चैन, अंगूठी, चांदी की दो पायल व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज आगामी कारवाही शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News