DNN कंडाघाट
28 सितंबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर क्यारी मोड़ के समीप सड़क पर अचानक बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई। इस कारण एतिहात हाई-वे को बंद कर दिया गया है और वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने का लोगों को आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले यहां पर मलवा हटाने का कार्य किया जा रहा था जिसके बाद अचानक यहां पर दरारे पड़ गई। जैसे ही इन दरारों पर लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और एहतिहात के तौर पर सड़क को बंद कर दिया गया। इसकी पुष्टि डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि एहतिहातन में सड़क को बंद किया गया है और वाहन वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किए गए हैं।
वाहन चालक इन रास्तों का करें प्रयोग
शिमला कालका राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर क्यारी बँगला के समीप दरार आने से यातायात के लिए पूरी तरह से बन्द हो गया है, जिसके जल्दी खुलने के आसार नहीं है। चन्डीगढ से शिमला जाने वाले वाहन निम्नलिखित रास्तों का प्रयोग कर सकते हैं।
1.बरोटीवाला, पट्टा ,कुनिहार ,सायरी ,जुब्बडहट्टी व टूटू मार्ग से जा सकते हैं।
2.धर्मपुर से सुबाथु, गम्भरपुल ,जुब्बडहट्टी व टूटू।
3.सोलन से गिरीपुल, सैंज, छैला होकर।
4.हल्के वाहन कन्डाघाट से साधुपुल, जुन्गा होकर शिमला।
इसी के साथ शिमला से नीचे की ओर आने वाले वाहन निम्नलिखित रास्तों का प्रयोग करें:
1. मैहली से जुन्गा साधुपुल कन्डाघाट।
2. शिमला, टूट, जुब्बडहट्टी, कुनिहार, पट्टा से बरोटीवाला बद्दी, चण्डीगढ़
3. छैला से गिरिपुल सोलन।
4.वाकनाघाट से छौशा, देलगी, सुबाथु, धर्मपुर।















