कंडाघाट के कल्होग स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना वन्य जीवन सप्ताह का महत्व

Others Solan
DNN कंडाघाट (सोलन)
27 सितंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन वन्य जीवन के बारें में जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों को वन विभाग द्वारा दी गई थीम के आधार पर प्रतियोगिताएं करवाई गई है।  यह सभी प्रतियोगिताएं विद्यार्र्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई है।स्कूल के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों व उनके गाईड टीचर्स को बधाई दी। साथ  ही  प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गो के परिणाम निकालें गए और विजेता बच्चों के नाम  वन विभाग को भेजे गए है।
यह रहे परिणाम
 नारा लेखन में कक्षा छठी  की निधि प्रथम, द्वितीय लोकेश व  तृतीय जानवी व राधिका रहे।  इसी प्रकार से कक्षा आठ चित्रकला  प्रतियोगिता में प्रथम किरण ठाकुर, द्वितीय कक्षा सात के ध्रुव वतीसरे स्थान पर अनकहल व सूरज रहे।  निबंध लेखन अंग्रेजी  में जमा एक प्रियांशी पेजता प्रथम, जमा दो के करण दूसरे स्थान पर और जमा दो की मोनिका चौहान तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन हिंदी में जमा दो की नंदिनी, दसवीं की प्रीति दूसरे व जमा दो की मीनाक्षी ठाकुर  तीसरे स्थान पर रही।

News Archives

Latest News