DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट के एक होटल में कार्यरत कर्मचारी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार भुवनेश्वर दत्त नाम का व्यक्ति यहां के स्थानीय होटल में काम करता था ।शुक्रवार सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके साथी कर्मचारी उसे देखने के लिए उसके कमरे में गए। जहां पर उन्होंने पाया कि यह व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है । मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की । डीएसपी योगेश्वर दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
















