और उसे ढूंढने सोलन पहुंची यूपी पुलिस

Crime Himachal News

डीएनएन सोलन
22 वर्ष युवक के प्यार में पागल होकर उससे शादि करने के लिए उत्तर प्रदेश की एक महिला भाग कर सोलन पहुंच गई। महिला पहले से शादीशुदा व 1 बच्चे की मां भी है। दोनों यह सोच कर सोलन पहुंचे कि अब उन्हें कोई या पर ढूंढ नहीं पाएगा, लेकिन उसके पैरों के नीचे से जमीन तब खिसक गई जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोलन पुलिस के साथ मिलकर सोलन में उनके घर पर दस्तक दी। पुलिस देखकर दोनों के होश उड़ गए। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया और सहारनपुर ले गई।
जानकारी के अनुसार करीब 1 महीना पहले उत्तर प्रदेश की एक महिला जिसकी उम्र करीब 36 वर्ष बताई गई है, एक 22 वर्षीय युवक के साथ भागकर सोलन पहुंची। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया गया है। करीब 1 महीने से वे सोलन के चंबाघाट क्षेत्र में रह रहे थे। इसी बीच महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश पुलिस में दर्ज हुई और महिला को ढूंढती हुई उत्तर प्रदेश पुलिस सोलन पहुंची और दोनों हिरासत में लेकर यहां से वापिस लौट गई। एस.पी. मोहित चावला ने कहा कि किसी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस का महिला की तलाश थी। सोलन पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को महिला तक पहुंचने में मदद की। पुलिस महिला व उसके साथ रह रहे एक युवक को यहां से लेकर गई है।

News Archives

Latest News