औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर एसडीम नालागढ़ ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Baddi Baddi + Doon Others Solan
DNN नालागढ़
04 सितंबर। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसडीएम नालागढ़ ने बैठक का आयोजन किया।  इस बैठक में सभी अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनी सलाह दी। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर की ने की।  बैठक में सड़क पर किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न घटे इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर इस बैठक का आयोजन किया गया।  इसमें क्षेत्र में कुछ ब्लैक स्पोर्ट्स भी  निर्धारित किए गए हैं, जहां पर दुर्घटनाओं की आशंका ज्यादा रहती है. और साथ ही नेशनल हाई-वे के किनारों पर खड़े ट्रकों को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और दुर्घटनाएं कम हो। उन्होंने कहा कि तय स्पीड से तेज गति से वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग विदआउट हेलमेट वाले लोगों पर सख्ती बरती जाए। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के पास दुर्घटना चेतावनी साइन बोर्ड लगवाए जाएं और दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या भी दर्ज हो ताकि लोग यातायात नियमों बारे जागरूक हो सके और यातायात नियमों का पालन करें।
एसडीएम ने कहा कि यातायात के नियमों के बारे में आम जन मानस को जागरूक करें।  उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के बारे में जनता को जानकारी होगी तो दुर्घटनाओं में और ज्यादा कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इसकी सफलता सुनिश्चित करते हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आपसी तालमेल से कार्य करें। इस बैठक में ट्रक यूनियन , ट्रैफिक पुलिस , पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News