ओलो से आया किसानों के भाग्य में तूफान

Himachal News Others

 

DNN शिमला
जिस तूफान को लोग पिछले 2 दिनों से कर रहे है तो मंगलवार तक आया नहीं, लेकिन मंगलवार को शिमला, सोलन सिरमौर में हुई जबरदस्त बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों के जीवन में जरूर तूफान आ गया है। ओले गिरने के कारण उनकी फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई है। जिसके कारण किसानों को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान हुआ है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद क्षेत्र में जबरदस्त बारिश व ओलावृष्टि हुई। जिसके कारण सड़के खेत सब सफेद हो गया ओले गिरने के कारण खेतों में खड़ी किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई।

News Archives

Latest News