ऑनलाइन माध्यम से खरीददारी करने वाले हो जाएं सावधान

Crime Kasauli Others Solan
DNN सुबाथू (सोलन) 
19 दिसंबर। अगर आप ऑनलाइन खरीददारी का मन बना रहे है तो सावधान हो जाएं। कही आप भी सोशल मीडिया में लुभाने वाले विज्ञापन का शिकार हो जाएं। ऐसा ही एक मामला सुबाथू क्षेत्र के युवा के साथ हुआ है।  इन्हे सोशल मीडिया में दिखाए गए विज्ञापन के विपरीत व घटिया किस्म का सामान मिला है। हालांकि, युवक ने इस बारे पुलिस में शिकायत नहीं दी है, लेकिन वह ऑनलाइन सामान खरीदकर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।  हुआ यूं कि बीते कुछ दिनों सुबाथू के युवक अभिषेक ने ऑनलाइन माध्यम से खरीददारी की।  इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया में दिखाए गई एक ऑनलाइन साईट से कपड़ों को खरीदा। इस साईट के माध्यम से अभिषेक को 1,099 रुपए का एक बेहतर ऑफर मिला। ऑफर के अनुसार 1,099 रुपए में अभिषेक को तीन कॉम्बो शर्ट्स को अभिषेक ने अपने पते पर मंगवाया, जब वह बॉक्स खोलकर दिखा तो सभी हैरान रह गए और पाया गया कि दिखाए गए ऑफर के विपरीत सामान उन्हें मिला है। उन्हें कपड़े के बैग बनने वाली कमीजें बॉक्स के अंदर से निकली, जिसे देखकर उन्हें काफी निराशा हुई।
युवक अभिषेक का कहना है कि उन्होंने ऑफर को देखते हुए कमीजें खरीदी थी, लेकिन जब वह सामान आंखों के सामने आया तो केरी बैग बनने वाले कपड़े से बनी शर्ट्स उन्हें मिली है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर वह कोई भी सामान ऑनलाइन माध्यम से खरीदते है, तो पहले हर चीज जांच परख लें। उसी के बाद सामान की खरीददारी करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हो सके तो वह अधिकार सामान स्थानीय  दुकानदारों से ही खरीदें।

News Archives

Latest News