DNN कुल्लू (चमन शर्मा)
युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला कुल्लू के तत्वधान में विकासखंड निरमंड के नोडल युवा मंडल चमारला में पांच दिवसीय युवा कार्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज शुभारंभ ग्राम पंचायत डीम के उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर और स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान राम और युवा सदस्य ताराचंद के कर कमलों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आशा वर्कर और आईसीडीएस से सुपरवाइजर सुशीला ठाकुर ने अपने विभाग से संबंधित जानकारी युवाओं को दी। कार्य शिविर के पहले दिन गांव के रास्तों की सफाई की गई और स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश ठाकुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमने अपने समाज को सशक्त बनाना है तो युवा साथियों को मिल कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना होगा।
वहीं राजाराम ने युवा कार्य शिविर के सफल आयोजन के लिए भरपूर मदद देने का आश्वासन दिया और कहा कि इस कार्य शिविर के माध्यम से ही हम अपने गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ बना सकते हैं। इस कार्यक्रम में खंड युवा स्वयंसेवी मुकेश मेहरा ने बताया कि इस शिविर में संपूर्ण स्वच्छता, जल संरक्षण, बावडियों – तालाबों की सफाई ,खेल मैदान को समतल करना इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।















