DNN बद्दी (किरण)
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के उद्योगपतियों, दुकानदारों, एडवोकेट्स सीए और कंसलटेंट को वैट रिटर्न साइट सुचारू रूप से न चलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर सरकार द्वारा हर क्षेत्र को डिजिटलाइज करने की बात की जा रही है। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को सुविधा देने में सरकार व विभाग दोनों ही असमर्थ है। वैट रिटर्न भरने का समय तो विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है मगर बीबीएन में ऑनलाइन सुविधा पिछले 3 दिनों से बंद पड़ी है। उद्योगपति सीए लॉयर और डीलर्स का कहना है कि जो वेट रिटर्न उन्होंने अप्रैल 2017 से जून 2017 की भरनी है। उसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है। अगर समय पर रिटर्न नहीं फाइल की जाती है तो विभाग द्वारा 5000 की पेनल्टी उपभोक्ताओं को भरनी पड़ सकती है। अगर ऑनलाइन समिशन साइट ही अगर बंद रहे तो लोग अपना रिटर्न किस तरह भर पाएंगे, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ही आम जनता को राहत नहीं दे सकती तो आने वाले दिनों में व्यापारियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिसके चलते उनके व्यापार भी ठप होने की कगार पर आ सकते है। वहीं सभी उपभोक्ताओं ने सरकार व विभाग से गुहार लगाई है की वेट भरने की जो तिथि निर्धारित की गई है उसे 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर तक की जाए ताकि वह समय पर अपना वेट भर सकें।
क्या कहते हैं एडिशनल कमिश्नर वेट जीएसटी
इस बारे में एडिशनल कमिश्नर वेट जीएसटी हिमाचल प्रदेश संजय भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने कहा की विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही साईट सही कर दी जाएगी और अगर समय रहते साईट सही नहीं होती है तो सरकार के समक्ष इस मामले को रखा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना ना पड़े।















