DNN बद्दी (पूजा वर्मा )
21 दिसम्बर बद्दी के एसपी मोहित चावला ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधी माजरा का अपनी टीम सहित दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में अपना लक्ष्य तय करने, आईएएस व आईपीएस अधिकारी बनने को लेकर किस प्रकार से तैयारियां की जाती है। उसको लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की । उन्होंने बच्चों से अपने आईपीएस बनने की जानकारी भी सांझा की। इस दौरान उन्होंने स्कूल का निरीक्षण भी किया और रोड सेफ्टी तथा स्कूल में चल रही सभी विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी भी स्कूल स्टाफ से हासिल की। इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य आशा कुमारी व स्कूल के समस्त अध्यापकों ने एसपी बद्दी मोहित चावला का स्वागत किया।
उन्हें एक समृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर राजकीय अध्यापक संघ जिला सोलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम लाल धीमान ने विस्तार से स्कूल में चल रही ।गतिविधि गतिविधियों व निर्माण कार्य की जानकारी भी मुख्य अतिथि को दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान दर्शना देवी, उपप्रधान गुरुचरण सिंह ,नरेश कुमार ,मनोज कुमार ,धीमान ,आशीष, जवान ,अंजू चौधरी, ध्यान सिंह ,अमर सिंह राठौड़, सीमा देवी ,दीक्षा देवी ,कंचन कटोच ,सुमिता शर्मा, मनजीत सिंह, शोभा रानी, करण सिंह ,सुरजीत तथा भगवान दास आदि भी उपस्थित रहे।















