DNN बद्दी (श्वेता)
बद्दी में पुलिस ने होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे होली के पर्व पर पुलिस की मुस्तैदी औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बड़ा दी गई है। एसपी बद्दी मोहित चावला ने जानकारी देते हुए बताया की होली उत्सव के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उचित दिशा-निर्देश दिए गए। होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कायम करने हेतू हर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 4/5 पुलिस टीमें गठित की जाएगी, जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं चैक करेगें। इस पर्व के दौरान उपद्रव मचाने वालों के विरुद्ध कड़ा सज्ञान लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व फायर ओफिसर को भी आपातकाल सेवाओं हेतु तैयारी रखने का आग्रह किया गया है ।















