एल आर संस्थान में हुआ फ्रेशर पार्टी का आयोजन

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

06 मार्च। एल आर संस्थान के बी एड विभाग द्वारा फ़्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाक्टर निशा ने की। इस अवसर पर मुख्यतिथि डाक्टर जे सी नेगी उप निदेशक शिमला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। इस दौरान सिरमौरी नाटी, किन्नौरी नाटी, मोडलिं, सोलो डांस और अरुणाचल प्रदेश से आये छात्राओं ने अपनी लोक संस्कृति की शानदार झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में मुख्यतिथि द्वारा मिस्टर फ़्रेशर यश और मिस फ़्रेशर पूनम साथ ही मिस टेलेंट शिवानी एवं मिस्टर प्रसनेलिटी सत्यम को सम्मानित किया। उपनिदेशक नेगी ने बच्चों को अच्छे एवं उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाए दी। साथ ही उन्होंने कालेज की निदेशक निशा धनकर उप निदेशक ज़ैदी हुसैन का भी धन्यवाद किया। इस मौक़े पर शिक्षा विभाग के अध्यापक एवं पोलिटेकनिक की प्रधानाचर्य कंचन जसवाल , एच आर के हेड आदिल भी मौजूद रहें। ये जानकारी एल आर के उपनिदेशक हुसैन ने दी।

News Archives

Latest News