एबीवीपी ने लगाए नौणी विवि के कुलपति पर आरोप कहा जांच पूरी होने तक भेजा जाए छुट्टी पर  

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो
20 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सोलन ने नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति पर  कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए है। एबीवीपी का कहना है की यदि इस पर कोई कार्रवाई न की गई तो मजबूरन उग्र आंदोलन पर उतरना पड़ेगा।  सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा यह आरोप लगाए गए है। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राज्यपाल से और प्रदेश सरकार से कुलपति को पद से हटाने की मांग की है। इस बारे में जानकारी देते हुए एबीवीपी के सोलन इकाई के अध्यक्ष शुभम राठौर ने कहा कि डा. वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल जिन पर पिछले कई समय से भ्रष्टाचार के आरोप लगते आए हैं। लेकिन अभी तक इन पर किसी भी प्रकार की जांच अथवा कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। उनकी प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियों पर तुरंत अंकुश लगाने की आवश्यकता है और तमाम अनियमितताओं से संबंधित सभी रिकॉर्ड एक ही बार में जब्त करने और उच्च स्तरीय जांच करवाने की आवश्यकता है।
विभाग सह-संयोजक शुभम जी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने सरकार से मांग की है कि डा. कौशल के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि विश्वविद्यालय को भ्रष्ट आचरण से बचाया जा सके। साथ ही जब तक एसआईटी की जांच पूरी होने तक उन्हें छुट्टी पर भेजा जाए।

News Archives

Latest News